ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
जिला क्षय नियंत्रण समिति की ओर से विश्व क्षय रोग दिवस पर नगर निगम रोड स्थित एक होटल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को क्षय रोग से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वास्थ्य निदेशक डॉ. टीसी पंत ने किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य निदेशक ने कहा कि क्षय रोग से बचाव के लिए संबंधित विभागों को तालमेल से काम करना होगा। क्षय रोग से निजात के लिए नियमित इलाज जरूरी है। उन्होंने क्षय रोग के प्रति जागरूकता के लिए स्कूलों, कॉलेजों, गैर सरकारी संगठनों, युवा संगठनों, एनसीसी, एनएसएस, महिला मंगल दल व स्वयं सहायता समूह के लोगों की सहभागिता एवं सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में दवाइयों व अन्य संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। विशिष्ट अतिथि राज्य क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ. वागेश काला ने क्षय रोग से बचाव को लेकर चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में निदेशक राष्ट्रीय कार्यक्रम डॉ. अंजलि नौटियाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वाईएस थपलियाल, अपर परियोजना निदेशक डॉ. वीएस टोलिया, संयुक्त निदेशक डॉ. भारती राणा, रीता मिश्रा, डॉ. अंशू श्रीवास्तव, प्रशांत चौधरी, अनूप ममगाई, संगीता बिष्ट, रोमा मजूमदार, अंकुर नेगी, अनिल सती आदि मौजूद रहे।
--------
पोस्टर प्रतियोगिता के जरिए किया जागरूक
सांई इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइज साइंसेज में पोस्टर प्रतियोगिता के जरिये लोगों को क्षय रोग के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दून मेडिकल कॉलेज के डॉ. रामेश्वर पांडे व संस्था के चेयरमैन हरीश अरोड़ा ने किया। कार्यक्रम में रानी अरोड़ा, डॉ. कार्तिक, वीएस परमार, आरके सूद, सुनीता पंवार, ऋतिका डिमरी, आशा असवाल आदि मौजूद रहे।