फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर माधो सिंह भंडारी के नाम से जाना जाएगा तकनीकी विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय का नाम अब वीर माधो सिंह तकनीकी विश्वविद्यालय होगा। शुक्रवार को सुद्धोवाला में विवि के नए भवन का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि वीर माधो सिंह भंडारी की वीरता और इंजीनियरिंग को कोई भुला नहीं सकता है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्किल इंडिया के सपने को पूरा करने में तकनीकी विश्वविद्यालय की भूमिका अहम है।
शुक्रवार को सीएम ने उत्तराखंड तकनीकी विवि के नए परिसर का लोकार्पण किया। यह परिसर कई वर्ष पहले तैयार हो गया था, लेकिन विवि यहां अब शिफ्ट होगा, क्योंकि यहां पहले महिला प्रौद्योगिकी संस्थान संचालित हो रहा था। इस दौरान सीएम ने विवि में शौर्य दीवार का अनावरण करने के साथ ही यूनिवर्सिटी-इंडस्ट्री एकेडमिया फोरम का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वीर माधो सिंह भंडारी हम सबके लिए मिसाल हैं। उन्होंने अपनी कारीगरी से पहाड़ में सुरंग बनाकर गांव तक पानी पहुंचाया था। उनकी यह इंजीनियरिंग तकनीकी विवि के छात्रों को भी जानना जरूरी है। वीर माधो सिंह भंडारी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने उत्तराखंड तकनीकी विवि का नाम बदलकर वीर माधो सिंह भंडारी तकनीकी विवि करने की घोषणा की। सीएम ने कहा तकनीकी विवि के छात्रों का औद्योगिक संस्थानों के साथ संवाद स्थापित कराना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योगों की मांग समझना जरूरी है। आधुनिक तकनीक जिस तेजी से बदल रही है, उसी दिशा में प्रयास की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कौशल विकास पर अधिक बल दिया है। कौशल विकास को बढ़ावा देने और स्वरोजगार के लिए लोगों को प्रेरित करना जरूरी है। उन्होंने विवि के छात्र-छात्राओं को कौशल विकास के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए कहा। सीएम ने कहा कि वर्ष 2020 तक प्रदेश में एक लाख युवाओं को स्किल्ड बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए राज्य में कौशल विकास विभाग का गठन किया गया है। आसपास के गांवों और स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राएं लोगों को कौशल विकास के लिए कुछ समय दे सकते हैं। इससे लोगों को लाभ मिलेगा और छात्र-छात्राओं को समाज में घुलने-मिलने का समय मिलेगा। इस मौके पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, तकनीकी विवि के कुलपति डॉ.उदय सिंह रावत, कुलसचिव डॉ.अनीता रावत, सीएम के तकनीकी सलाहकार डॉ.नरेंद्र सिंह, डॉ.नरेश शर्मा, डॉ.अशोक कुमार विंडलास, प्रो. आर तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें