फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे ज्यादा अवैध होर्डिंग में सीएम का फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

शहर में करीब साढ़े बारह हजार अवैध होर्डिंग लगे हैं, जिनमें से अधिकांश भाजपा के हैं। उनमें सबसे ज्यादा अवैध होर्डिंग में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के फोटो लगे हैं। 19 जनवरी को बैठक में मुख्यमंत्री ने अवैध होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए थे लेकिन एक भी नहीं हटा। यह आरोप शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने लगाए।
मुख्यमंत्री आवास, राजभवन और बीजापुर गेस्ट हाउस के बाहर पत्रकारों से बातचीत व फेसबुक लाइव करते हुए धस्माना ने आरोप लगाया कि सरकार का अधिकारियों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। सीएम की नाक के नीचे उनके आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। सीएम आवास, राजभवन और बीजापुर गेस्ट हाउस के बाहर भी अवैध होर्डिंग लगे हैं, जिनमें मुख्यमंत्री के फोटो लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश के 14 दिन बीतने के बाद भी शहर से अवैध होर्डिंग न हटने का मतलब साफ है कि अधिकारियों के लिए इन आदेशों का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि अफसरशाही पूरी तरह निरंकुश हो चुकी है और सीएम या किसी भी अन्य के नियंत्रण में नहीं है। धस्माना ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता भी सीएम को गंभीरता से नहीं लेते। यही कारण है कि सीएम की मनाही के बाद भी उनके फोटो लगाकर अवैध होर्डिंग व पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को दोपहर 12 बजे वह सर्वे चौक पर फेसबुक लाइव कर अवैध होर्डिंग और पोस्टर लोगों को दिखाएंगे। इस अवसर पर सोमप्रकाश चौहान, अभय उनियाल, अमरजीत सिंह, अनुज शर्मा, कासिम समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें