फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडे की मौत पर उक्रांद का प्रदेश व्यापी प्रदर्शन प्रदेश सरकार पर लगाया मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे की मौत पर उक्रांद कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ राजधानी दून सहित प्रदेश भर में प्रदर्शन किया। देहरादून सहित विभिन्न जनपदों में सरकार के पुतले फूंके गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांधी रोड स्थित द्रोण चौराहे पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों की वजह से अभी तक प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहे थे, लेकिन अब व्यापारी वर्ग भी आत्महत्या करने पर मजबूर हो गया है। यदि प्रदेश सरकार के मंत्री पांडे की समस्या को पहले ही गंभीरता से लेते हुए उन्हें यह कदम उठाने को बाध्य न होना पड़ता। प्रदर्शनकारियों में महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री, संरक्षक बीडी रतूड़ी, सुनील ध्यानी, शांति प्रसाद भट्ट, बहादुर सिंह रावत, देवेंद्र चमोली, प्रमिला रावत, दीपक कौशिक, समीर मुखर्जी, अनिल डोभाल, गौरव उनियाल, विजय क्षेत्री, ललित घिल्डियाल, ललित कुमार, सचिन कुमार, सुरेंद्र बुटोला, वीरेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र रावत, दुर्गा बमराडा, धर्मेंद्र कठैत, लताफ त हुसैन, मानवेंद्र रांगढ, आलम नेगी, सुशील मंमगाई, राजेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें