ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी।
मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित आठवीं दो दिवसीय कैरम प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल एवं पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने किया। प्रतियोगिता के एकल वर्ग में कामरान ने बिलाल को 29-7 से हराया।
बृहस्पतिवार को कुलड़ी राधाकृष्ण मंदिर सभागार में आयोजित दो दिवसीय कैरम प्रतियोगिता के अन्य लीग मैचों के एकल वर्ग में जगमोहन ने शैलेंद्र भटनागर को 30-6 से, रवि ने शानू को 29-24 से, सुवल कृष्ण ने सुमित को 29-20 से, आरिफ ने अमित को 27-23 से, चंद्र गुप्त वर्मा ने रवि को 30-1 से और सुभाष कवि ने नदीम को 29-10 से हराया। इस मौके पर मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र राणा, महासचिव सेमुअल चंद्र, नरेंद्र कुमार, वीरेंद्र रावत, भरोसी रावत, सुनील पंवार,अनिल भंडारी, रमेश जायसवाल, भगवती प्रसाद कुकरेती, राम प्रसाद कवि आदि मौजूद रहे।