फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-अब पेयजल कर्मियों ने किया आंदोलन का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
अब पेयजल कर्मियों ने किया आंदोलन का एलान
विज्ञापन


ब्यूरो/अमर उजाला/ देहरादून।
अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति, पेयजल निगम ने विभिन्न मांगों को लेकर 16 जनवरी से आंदोलन का एलान किया है। इसके तहत 16 जनवरी से जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन और 30 को धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी मांग पूरी न होने पर फरवरी से उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

परेड ग्राउंड स्थित संघ भवन में शुक्रवार को समन्वय समिति की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष एके चतुर्वेदी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को मुख्य सचिव और वित्त सचिव समेत अन्य उच्चाधिकारियों की की सहमति से पेयजल एजेंसियों के एकीकरण और वेतन भत्तों के भुगतान की पत्रावली के अनुमोदन का कार्यवृत्त भी जारी हुआ था। इसके बावजूद शासन स्तर पर अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का अभी तक कर्मचारियों को लाभ नहीं मिला है। इसके विरोध में 16 जनवरी को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना देकर डीएम व एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। 23 जनवरी को केंद्रीय कार्यकारिणी पेयजल मंत्री को ज्ञापन देगी और 30 जनवरी को देहरादून मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन होगा। इसी दिन आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में महामंत्री प्रवीन रावत, योगेंद्र सिंह, इमरान अहमद, रामकुमार, अरविंद सजवाण, अजय बेलवाल, पीएस रावत, आरके सिंह, आरके रोनिवाल, कमल कुमार, डीएल भट्ट, ईश्वर पाल, कुशलानंद उनियाल, हेमंत कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें