फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धुमाकोट। तहसील धुमाकोट के अंतर्गत नैनीडांडा ब्लॉक के अंदरोली गांव में एक 19 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से जहर निगल लिया। परिजन उसे सीएचसी नैनीडांडा लाए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

धुमाकोट के थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कठैत का कहना है कि शनिवार को देर शाम को अंदरोली निवासी मनोज पुत्र गोपाल सिंह ने अचानक नुवान का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर रात को ही सीएचसी नैनीडांडा लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा तथा शव को कब्जे में लिया। रविवार सुबह पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेज दिया गया। युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसका कोई खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें