फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीबी के कामों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। क्षेत्र पंचायत की बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, लोनिवि, विद्युत, पेयजल के मामले छाए रहे। बैठक में 14वें वित्त आयोग की निधि दिए जाने और ब्लाक के क्षतिग्रस्त भवन का पुनर्निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

ब्लाक सभागार में आयोजित बीडीसी बैठक में विधायक धन सिंह नेगी ने विकास कार्यों की गुणवत्ता में कोताही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। एडीबी में भ्रष्टाचार की शिकायतों को देखते हुए जल्द ही उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि विभाग अपनी सड़कों की देखरेख करें और आरटीओ से भी पास कराएं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख आनंदी नेगी ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। ज्येष्ठ प्रमुख नरेंद्रचंद रमोला ने सुरकंडा और सारजूला पंपिंग योजना का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य रेखा पुंडीर ने कहा कि सरकार ने बीआरजीएफ और 14वें वित्त आयोग का पैसा बंद कर दिया है, जिससे पंचायतों का विकास अवरुद्ध हो रहा है। उन्होंने सदन के माध्यम से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजकर दोबारा से निधि जारी करने की मांग की। क्षेत्र पंचायत सदस्य सतबीर पुंडीर ने बरसात के मौसम को देखते हुए नारदाने खोलने की मांग की। बैठक में सीडीओ आशीष भटगाई, बीडीओ एमएस राणा, गीता नेगी, धर्म सिंह रावत, कुंदन सिंह, बलवंत सिंह मखलोगा, सुशीला देवी, गिरवीर सिंह नेगी, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें