फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुतों ने किया किशोरी पर हमला, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर (ब्यूरो)। नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार सुबह हवाई पट्टी में आवारा कुत्तों ने एक किशोर को बुरी तरह काटकर जख्मी कर दिया। घायल किशोर को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है, लेकिन एंटी रैबीज दवा न होने के चलते उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

दो दिनों से पनाई गांव में अपनी बुआ के यहां रह रहा पौड़ी निवासी राहुल (13) सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब सामान लेने बाजार जा रहा था। इस दौरान हवाई पट्टी में 8 से 10 आवारा कुत्तों ने राहुल पर हमला कर दिया। कुत्तों के कमर, बांह और शरीर के अन्य हिस्सों में काटने से राहुल बुरी तरह जख्मी हो गया। शोर सुनकर खेतों में काम कर रही महिलाओं ने दौड़कर कुत्तों से राहुल को बचाया। इसके बाद राहुल को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन दवा न होने के चलते राहुल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना से जागे नगर पालिका प्रशासन ने सोमवार दोपहर बाद कुत्तों को जंगल में छोड़ने का अभियान शुरू कर दिया। नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी ने बताया कि दो-तीन दिन में नगर क्षेत्र के सभी आवारा कुत्तों को जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
अब तक चार लोगों को घायल कर चुके हैं आवारा कुत्ते
गौचर। आवारा कुत्तों के काटने का यह चौथा मामला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा है। इससे पूर्व नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों के काटने से 18 जून को योगेंद्र सिंह पुत्र कुंवर सिंह निवासी सिंद्रवाणी, 6 जून को अनीता देवी पत्नी धीरू लाल निवासी पनाई और 19 मई को बालक प्रिंस निवासी बमौथ को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां एंटी रैबीज के इंजेक्शन उपलब्ध न होने से मरीजों को हायर सेंटर जाना पड़ रहा है। इससे पहले आवारा कुत्ते एक गाय को भी मार चुके हैं।
विज्ञापन

जल्द मिलेंगे एंटी रैबीज टीके
गौचर। चमोली के नवनियुक्त सीएमओ डॉ. दिनेश चंद्र सेमवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले ही कार्यभार ग्रहण करने के चलते अभी सभी अस्पतालों की जानकारी नहीं है, लेकिन जल्द गौचर में कोल्ड चैन और एंटी रैबीज की दवा उपलब्ध कराने के साथ ही सभी अस्पतालों की जानकारी लेकर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें