फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: माओवादी भास्कर पांडेय पर 20 हजार का इनाम

Wed, 11 Oct 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
माओवादी गतिविधियों में वांछित भास्कर पांडेय, भुवन पांडे, तरुण उर्फ  मनीष पांडे पर 20 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है। हाल में पकडे़ 50 हजार के इनामी देवेन्द्र चम्याल की गिरफ्तारी के बाद भास्कर का नाम सामने आया था।
विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि माओवादी गतिविधियों में भास्कर पांडेय निवासी आरतौला जागेश्वर जिला अल्मोड़ा पर पुरस्कार राशि बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दी गई है।

उसके खिलाफ धारी में सरकारी वाहन जलाने, नैनीसार में तोड़फोड़ और दीवारों पर नारे और पोस्टर लगाने का आरोप है। हाल में पकड़े  50 हजार के इनामी देवेन्द्र चम्याल से पूछताछ में माओवादी नेटवर्क के बारे में जानकारियां मिली हैं। इसके अलावा खेमचंद बोरा पर भी 50 हजार का इनाम घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें