फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवानपुर व लक्सर में तीन माह में हुई 20 मौत, लेकिन सरकार नहीं मान रही संदिग्ध बुखार से मौत

Fri, 11 Oct 2019 12:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

हरिद्वार जनपद के भगवानपुर और लक्सर में पिछले तीन माह के भीतर हुई 20 लोगों की मौत को सरकार संदिग्ध बुखार नहीं मान रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार डॉ. सरोज नैथानी की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार अगस्त माह से लेकर अब तक क्षेत्र में हुए 20 लोगों की मौत जांच की गई। जिसमें संदिग्ध बुखार का कोई भी मामला नहीं है। चार लोगों की मौत के कारण स्पष्ट न होने से डॉक्टरों की टीम मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


भगवानपुर व लक्सर क्षेत्र के छापुर, सिकंदरपुर, भैंसवाल, मोहितपुर गांव में अगस्त माह से 10 अक्तूबर तक 20 लोगों की मौत का कारण संदिग्ध बुखार माना जा रहा है। लेकिन सीएमओ हरिद्वार की रिपोर्ट के अनुसार जिन लोगों की मौत हुई है, वे पहले से किसी न किसी बीमारी से पीड़ित थे। मोहितपुर निवासी आठ वर्षीय आयुषी, चौली निवासी 28 वर्षीय राशिदा व 11 वर्षीय आरिफ और सिकंदरपुर निवासी 60 वर्षीय आजिफ की मौत के कारण स्पष्ट न होने से जांच की जा रही है।

मृतकों के इलाज की रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर यह पाया गया कि जिन लोगों की मौत हुई थी। वे पहले से ही अलग-अलग बीमार से पीड़ित थे। उधर, सचिव स्वास्थ्य नितेश कुमार झा का कहना है कि भगवानपुर और लक्सर क्षेत्र में पिछले तीन माह में जो मौत हुई है। उनकी सीएमओ हरिद्वार ने जांच कराई है। जांच रिपोर्ट में संदिग्ध बुखार का कोई मामला सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें