फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वारः जूना अखाड़ा के संतों ने किया छड़ी पूजन, शनिवार को शुरू होगी यात्रा

Fri, 11 Oct 2019 12:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
छड़ी पूजन के दौरान संत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के तत्वावधान में जूना अखाड़ा के संतों ने छड़ी पूजन किया। छड़ी यात्रा शनिवार से शुरू होगी। यह यात्रा चार धामों से होकर बागेश्वर होते हुए वापस हरिद्वार पहुंचेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार पहुंचकर यात्रा का शुभारंभ करेंगे। आज छड़ी पूजन के समय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी, महामंत्री हरी गिरी सहित बड़ी संख्या में 13 अखाड़ों के संत मौजूद रहे।

विज्ञापन


नगर भ्रमण और अखाड़ा दर्शन के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत छड़ी को शनिवार को चार धामों के लिए मायादेवी मंदिर से रवाना करेंगे। यह छड़ी यात्रा अगले वर्ष से नियमित निकाली जाएगी। पहले यह यात्रा बागेश्वर से निकाली जाती थी। दशकों से बंद इस परंपरा को इस वर्ष बागेश्वर से शुरू किया गया था।

मुख्यमंत्री शनिवार को मायादेवी मंदिर में पूजन भी करेंगे। उसी दिन अखाड़ा परिषद के पदाधिकारी सीसीआर में कुंभ के संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। शाम को संत समाज और सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि मार्ग भ्रमण करते हुए पवित्र छड़ी को ऋषिकेश ले जाएंगे।
विज्ञापन


यात्रा का रात्रि विश्राम मायाकुंड के आत्मप्रकाश आश्रम में होगा। रविवार को शासन द्वारा तय किए गए रूट के अनुसार यात्रा चार धाम के लिए आगे बढ़ेगी। चार धाम से लौटकर यह यात्रा हरिद्वार होते हुए पुन: बागेश्वर में विश्राम लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें