देहरादून। आधार नामांकन और संबंधित प्रक्रियाओं के सुदृढ़ संचालन के लिए जिला सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सीएससी, डीओआईटी, स्कूल शिक्षा विभाग, डब्ल्यूईसीडी और इंडिया पोस्ट के 20 ऑपरेटरों ने भाग लिया।
यह प्रशिक्षण यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय, दिल्ली के अधिकारियों ने प्रदान किया। इसमें आधार सॉफ्टवेयर, नामांकन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और यूनिवर्सल क्लाइंट की जानकारी दी गई। आधार केंद्र प्रबंधन से संबंधित जानकारी भी साझा की गई। सहायक प्रबंधक नीतीश सैनी, परियोजना प्रबंधक मनु त्रिपाठी और ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हरेंद्र शर्मा ने सत्रों का संचालन किया। उन्होंने प्रतिभागियों के सभी प्रश्नों का समाधान भी किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आधार सेवाओं की गुणवत्ता सुधारना और ऑपरेटरों की कार्यकुशलता बढ़ाना है।