फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा रूट में बदलाव नहीं : आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

गढ़वाल आयुक्त डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने चारधाम यात्रा मार्ग परिवर्तन संबंधी सोशल मीडिया की खबरों का खंडन किया है। आयुक्त के अनुसार चार धाम यात्रा मार्ग में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने विशेषकर ट्रैवल एजेंसियों को इस भ्रम से दूर रहने को कहा है।
विज्ञापन

गढ़वाल आयुक्त ने बताया कि सात मई को गंगोत्री यमुनोत्री के कपाट, आठ मई को केदारनाथ और नौ मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। इसको लेकर सोशल मीडिया में खबरें चल रही हैं कि यात्रा रूट परिवर्तित कर दिया गया है। जबकि, ऐसा कुछ नहीं है। यात्रा रूट में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। यात्रा पूर्व की भांति निर्धारित रूट से शुरू होगी, जिसका मुख्य बिंदु ऋषिकेश से बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री मार्ग से ही संचालित होगा। उन्होंने ट्रैवल एजेंसियों को यात्रा सुचारु रखने को कहा है। आयुक्त के अनुसार यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग कोटद्वार, पौड़ी, श्रीनगर और हरबर्टपुर यमुनोत्री मार्ग भी खुले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें