फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां कात्यायनी से मांगा नकारात्मकता नाश करने का वरदान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के छठे दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की और मां कात्यायनी से जीवन से नकारात्मकता नाश करने का वरदान मांगा।
मां कात्यायनी के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए सुबह से ही देवी मंदिरों और सार्वजनिक पंडालों में भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने विधिविधान से देवी मंदिरों में मां कात्यायनी की पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने देवी मां को पान, सुपारी, चुनरी, नारियल का अपर्ण कर घर-परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर देवी मां के सुंदर भजनों से माहौल भक्तिमय हो उठा। द्रोणनगरी के प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर, माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर, टपकेश्वर मंदिर, किशनपुर, कैनाल रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर, नेहरू कॉलोनी सनातन धर्म समेत विभिन्न मंदिरों में मां कात्यायनी की आराधना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगी मां कालरात्रि की पूजा
चैत्र नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की जाएगी। मां कालरात्रि की उपासना से प्रतिकूल ग्रहों द्वारा उत्पन्न की जाने वाली बाधाएं समाप्त होती हैं और जातक अग्नि, जल, जंतु, शत्रु आदि भय से मुक्त हो जाता है। मां कालरात्रि का स्वरूप भयानक होने के बावजूद भी वह शुभ फल देने वाली देवी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें