फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की किल्लत पर टूटा सब्र का बांध

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की किल्लत पर टूटा सब्र का बांध
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। नगर में पानी की किल्लत शुरू हो गई है। लोग परेशान हैं और जल संस्थान के कर्मचारी चुनावी ड्यूटी का हवाला देकर बहानेबाजी करने में लगे हैं। नगर के लंढौर क्षेत्र के राजमंडी इलाके के लोगों का कहना है कि सर्दियों से उनको ढंग से पानी नहीं मिल रहा है। कई बार जल संस्थान कार्यालय में शिकायत करने के बाद भी कोई राहत नहीं मिल सकी है।
बुधवार को पेयजल की समस्या से त्रस्त क्षेत्र के लोगों ने जल संस्थान, जनप्रतिनिधियों और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि अभी से लोग पानी का तरस रहे हैं। जल संस्थान क्षेत्र के होटलों को तो भरपूर पानी दे रहा है लेकिन आम जनता पानी के लिए तरस रही है। समस्या से क्षेत्रीय विधायक को भी अवगत करवाया गया लेकिन उनसे भी मात्र आश्वासन ही मिला। प्रदर्शन करने वालों में गुड्डी, कमला, कला, पुष्पा, रानी, सीमा, उमा, विजया, राकेश, सुरेश, पप्पू, योगेश, संजय, अनिल, सुरेंद्र व रामपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस बाबत जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके सैनी ने बताया कि राजमंडी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति कम समय तक मिलने की शिकायत मिलने पर आज स्वयं जाकर निरीक्षण किया और कर्मचारियों को पानी आपूर्ति का समय बढ़ाने का आदेश दिया है। कोई समस्या है तो उसका भी जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें