फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनुष और राव एकेडमी ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

शहर में चल रही 72वीं जिला क्रिकेट लीग में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें राव क्रिकेट एकेडमी ने साईग्रेस एकेडमी और तनुष क्रिकेट एकेडमी ने दून राइडर को हराकर पूरे अंक हासिल किए।
पहला मुकाबला स्पार्ट्स कॉलेज के मैदान पर खेला गया। मैच में साईग्रेस एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विवेक के 55, एन सिंह रावत के 31, अखिलेश के 18 व साहिल के 12 रनों की मदद से 31.1 ओवर में पूरे विकेट खोकर 151 रन बनाए। राव एकेडमी के गेंदबाज भानू प्रताप ने तीन और किरण व दीपांकर ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में उतरी राव एकेडमी की टीम ने मैच को शेष छह विकेट रहते जीत लिया। टीम के लिए दीपांकर ने 51 रनों की पारी खेली। अन्य बल्लेबाज भानू प्रताप ने 28 व आदित्य शेट्टी ने 25 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर रेंजर्स ग्राउंड पर तनुष एकेडमी ने पहले खेलते हुए 28.3 ओवर में ऑलआउट होकर 202 रन बनाए। बल्लेबाज अमित ने 45, अखिल ने 42, प्रियांशु ने 23 व नरेंद्र ने 15 सर्वाधिक रन बनाए। दून राइडर के गेंदबाज सौरभ व अक्षय ने तीन-तीन और अभिषेक व रोहित ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून राइडर की टीम 147 रन ही बना सकी और मुकाबला 55 रनों से हार गई। टीम के लिए अक्षय मिश्रा ने 51 व शुभल यादव ने 45 रनों का योगदान दिया। तनुष की ओर से पवन, आयुष व सन्नी कश्यप ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें