ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन और उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा की ओर से चौथे परिचय सम्मेलन का आयोजन 10 मार्च को अग्रवाल धर्मशाला में होगा। परिचय सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रदेशभर से युवक-युवतियों के आवेदन पहुंच रहे हैं। सम्मेलन में शामिल होने वालों को दहेज नहीं लेने की शपथ दिलाई जाएगी।
यह जानकारी मंगलवार को दून अस्पताल के सामने एक होटल में वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल गुप्ता ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि संस्था 22 देशों में काम कर रही है। संस्था की ओर से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के लिए काम किया जाता है। वहीं, महासभा की ओर से गीता भवन समीप इंटर कॉलेज में जरूरतमंदों को राहत सामग्री बांटी गई। इस दौरान केके गर्ग, राम गोपाल, दीपक सिंघल, नितिन जैन, मुकेश कुमार गोयल, नरेश अग्रवाल, सचिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।