फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्तावित कंडी मार्ग का फील्ड सर्वे पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रस्तावित कंडी मार्ग का फील्ड सर्वे पूरा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक प्रस्तावित कंडी मार्ग का फील्ड सर्वे पूरा कर लिया गया है। भारतीय वन्यजीव संस्थान व निर्माणदायी संस्था के विशेषज्ञों ने गूजरशौढ़ से लेकर ढेला तक फील्ड सर्वे का काम पूरा कर लिया है। कमेटी जल्द ही फिजिबिलिटी रिपोर्ट इको टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन को सौंप सकती है। हालांकि अभी तक कंडी मार्ग के निर्माण में कई और पेंच हैं। अभी रिपोर्ट व डीपीआर तैयार करने के बाद, स्टेट वाइल्डलाइफ बोर्ड, नेशनल टाइगर कंर्जेवशन अथारिटी व नेशनल वाइल्डलाइफ बोर्ड से भी अनुमति ली जानी है।
उल्लेखनीय है कि कोटद्वार से लेकर रामनगर तक कंडी मार्ग को नए सिरे से आम लोगों के लिए खोला जाना है। कंडी मार्ग को नए सिरे से खोलने व निर्माण की जिम्मेदारी ‘उत्तराखंड इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड’ को सौंपी गई, लेकिन इसी बीच एनजीटी ने आदेश जारी किया कि भारतीय वन्यजीव संस्थान से फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने के बाद ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाए।
विज्ञापन

इको टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन के अध्यक्ष अनूप मलिक ने बताया कि भारतीय वन्यजीव संस्थान व केंद्रीय निर्माण एजेंसी एनबीसीसी के विशेषज्ञों ने संयुक्त रूप से फील्ड सर्वे पूरा कर लिया है और जल्द ही फिजिबिलिटी रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उनके मुताबिक योजना के तहत कंडी मार्ग में पड़ने वाले गूजरशौढ़ से लेकर ढेला तक लगभग 50 किमी तक एलीवेटेड रोड बनाई जाएगी, ताकि इस क्षेत्र में राजाजी टाइगर के वन्यजीवों की आवाजाही व उनके प्राकृतिक पर्यावास पर असर न पड़े।
ज्ञात हो कि यदि कंडी मार्ग का निर्माण पूरा कर लिया जाता है तो कोटद्वार से नैनीताल व रामनगर जाने वाले यात्रियों को करीब 120 किमी कम यात्रा करनी होगी। इससे समय व धन की भी भारी बचत होगी। परियोजना से जुड़े अफसरों के मुताबिक कोटद्वार से गूजरशौढ़ तक पीडब्ल्यू की सड़क बनी हुई है। गूजरशौढ़ से लेकर ढेला तक 50 किमी के दायरे में राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र है, जबकि ढेला से लेकर रामनगर तक पीडब्ल्यूडी की सड़क बनी है। ऐसे में गूजरशोथ स लेकर ढेला तक ही सड़क का निर्माण होना है।
विज्ञापन

--
प्रस्तावित कंडी मार्ग के निर्माण को लेकर फील्ड सर्वे पूरा कर लिया गया है। फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। वन्यजीव संस्थान व एनबीसीसी के विशेषज्ञ मिलकर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। रिपोर्ट तैयार करने के बाद डीपीआर तैयार की जाएगी। स्टेट वाइल्डलाइफ बोर्ड, नेशनल टाइगर कंर्जेवशन अथारिटी व नेशनल वाइल्डलाइफ बोर्ड से भी अनुमति लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- अनूप मलिक, एपीसीसीएफ एवं चेयरमैन इकोटॅूरिज्म डवलपमेंट बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें