फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 को उतराखंड पहुंचेगी युवा क्रांति यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस की ओर से आयोजित युवा क्रांति यात्रा 23 जनवरी को उत्तराखंड पहुंचेगी। यात्रा पांवटा साहिब के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने के बाद कांग्रेस भवन पहुंचेगी। यात्रा का रात्रि विश्राम हरिद्वार में होगा।
विज्ञापन

कांग्रेस भवन में सोमवार को मीडिया से बातचीत में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम रावत ने कहा कि यात्रा 16 दिसंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और समापन 30 जनवरी को दिल्ली में होगा। 23 जनवरी को हिमाचल से होते हुए यात्रा कुल्हाल, हरबर्टपुर, विकासनगर में प्रवेश करेगी। सहसपुर, प्रेमनगर, घंटाघर होते हुए यात्रा कांग्रेस भवन पहुंचेगी, जहां युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीवी श्रीनिवास यात्रा को संबोधित करेंगे। इसके बाद डोईवाला होते हुए यात्रा हरिद्वार पहुंचेगी। विक्रम रावत ने बताया कि यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार के प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने, महंगाई कम करने, किसानों के हित में फैसले लेने, विदेशों से काला धन लाने के वादों की सच्चाई लोगों के सामने रखी जा रही है। साथ ही केंद्र से सीबीआई, आरबीआई समेत सरकारी तंत्र को बर्बाद करने की साजिश और राफेल डील में हुए घोटाले को जनता के सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें