फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अभियंता के पद आउट सोर्सिंग से भरने का होगा विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग के पदाधिकारियों ने पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सहायक अभियंता के पदों को आउट सोर्सिंग से भरने का विरोध किया। कहा कि अगर ऐसा हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बीते दिनों संघ के दशवें महाधिवेशन के बाद सोमवार को पदाधिकारियों ने संघ भवन में बैठक की। बैठक में विभाग में सभी अभियांत्रिकी विभागों में समान मानकों के आधार पर पदों का पुनर्गठन करने का समर्थन किया गया। वहीं काफी समय से लंबित डीपीसी प्रक्रिया को पूरा कराने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा जनपदीय एवं खंडीय कार्यकारिणी का गठन फरवरी के तीसरे सप्ताह तक पूरा करने का फैसला किया गया। इस दौरान पीएमजीएसवाई के तहत सहायक अभियंता के पदों को आउट सोर्सिंग से भरने का विरोध किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष आरएस मेहरा व संचालन एसएस चौहान ने किया। इस मौके केके उनियाल, ललित मोहन सिंह, प्रदीप ममगाई, मनोज कुमार, अजेंद्र जोशी, विनोद चंद्र, शिवराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें