फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी से शुरू होगी उतराखंड-नेपाल बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें फरवरी से नेपाल तक जाएंगी। इस कड़ी में देहरादून के साथ ही दिल्ली से एक-एक बस चलाने की तैयारी है। परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इसकी अनुमति केंद्र सरकार से मिल चुकी है। आदेश की कॉपी मिलते ही बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें नेपाल तक जाने से दोनों देशों के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। वहीं, निगम की आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी।
नेपाल-भारत मैत्री बस सेवा के तहत नेपाल से देहरादून बस सेवा बीते नौ दिसंबर से शुरू हो चुकी है। इस बाद अब दून से बस सेवा शुरू होने से दोनों देशों के बीच सफर और भी आसान हो जाएगा। दिल्ली और देहरादून से रोजाना परिवहन निगम की बस यात्रियों को लेकर पड़ोसी देश नेपाल जाएगी। मौजूदा समय में महेंद्र नगर से टनकपुर, खटीमा, काशीपुर होते हुए नेपाल की बस रोजाना दून पहुंचती है। उत्तराखंड परिवहन निगम की बस के परमिट पर नेपाल से हस्ताक्षर नहीं होने के कारण सेवा शुरू नहीं हो पाई थी, अधिकारियों के मुताबिक परमिट पर काउंटर साइन हो चुके हैं। केंद्र से जनवरी के अंत तक अनुमति पत्र मिलने संभावना है। इसके बाद फरवरी से बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। बता दें, बीते 28 सितंबर को परिवहन सचिव शैलेष बगौली की अध्यक्षता में राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में देहरादून से नेपाल के महेंद्र नगर और दिल्ली से महेंद्र नगर तक परिवहन सेवा शुरू करने पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नेपाल सरकार की ओर से निगम के बस परमिट पर काउंटर साइन हो चुके हैं। केंद्र सरकार की ओर से भी स्वीकृति मिल चुकी है। आदेश मिलते ही देहरादून से नेपाल बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
-दीपक जैन, महाप्रबंधक, संचालन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें