फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजन माताओं ने बोनस न मिलने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

भोजन माता संगठन की श्री गुरुराम राय इंटर कॉलेज सहसपुर में बैठक आयोजित हुई। बैठक में भोजन माताओं ने दिवाली का बोनस नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही मानदेय बढ़ाकर छह हजार रुपये करने की मांग की।
विज्ञापन

भोजन माता संगठन की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा देवी ने कहा कि मानदेय में वृद्धि के साथ ही भोजन माता को वर्ष में दस आकस्मिक अवकाश की सुविधा दी जानी चाहिए। कहा कि अवकाश नहीं मिलने पर उन्हें बीमारी की हालत में भी विद्यालय आना पड़ता है। प्रदेश सरकार की ओर से मिड डे मील के बजाय अक्षय पात्र योजना की शुरुआत से भोजन माताओं के हितों के प्रभावित होने की आशंका है। कहा सरकार योजना को लागू करने के बाद भोजन माताओं के भविष्य पर कोई भी सीधा जवाब नहीं दे रही है, जिससे उनमें असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। बैठक में सरकार से सभी मसलों पर भोजन माताओं के हितों को देखते हुए सकारात्मक कार्रवाई करने के साथ ही मानदेय को बैंक खाते के माध्यम से दिए जाने की मांग की गई। बैठक में राधा थापा, गुड्डी देवी, सोनी, बबली, मिसिया, सुनीता, सुषमा, सीमा, शकुंतला, विमला, गीता, मुन्नी देवी, ममता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें