फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की कल्पनाओं में दिखा प्रकृति प्रेम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

बच्चों का मन प्रकृति के कितने करीब होता है इसका उदाहरण रविवार को हरबर्टपुर के रेशम बाग मैदान में दिखाई दिया। यहां वारियर्स गर्ल्स ग्रुप की ओर से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में पछवादून के शिक्षण संस्थानों के बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को जब कागज पर उकेरा तो प्रकृति के अलग-अलग सुंदर दृश्य सामने आए। बच्चों ने जंगल, नदी, झरना, पेड़, पक्षी और बर्फीले पहाड़ों के चित्र बनाकर सबको प्रकृति के नजदीक होने का अहसास दिलाया।
विज्ञापन

सीनियर व जूनियर वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 400 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को छह जनवरी को हरबर्टपुर में पुरस्कृत किया जाएगा। वारियर्स गर्ल्स ग्रुप की अध्यक्ष रिहाना सिद्दीकी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण परिवेश के छात्र-छात्राओं में कल्पनाशीलता व सृजनशीलता विकसित करना है। चित्रकला के माध्यम से बाल मन की कल्पनाएं सामने आतीं हैं। वहीं, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता से छात्र-छात्राओं को सम सामयिक घटनाओं के प्रति जागरूक रहने को प्रेरित किया गया। इस दौरान प्रीति सैनी, रितु सैनी, अनीता सैनी, देवेंद्र, नरेश, अंकित, मुस्तफा, सहरीन, फरमुद, पायल, आफरीन, जसविंदर, गुलनवाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें