ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित जनपद स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में मंगलवार को अंडर-12, 18 के ओपन एकल वर्ग के मुकाबले खेले गए। अंडर-12 एकल वर्ग में वर्चस्व थपलियाल ने अक्षत कंडवाल और नमन चौधरी ने सचिन कुमार को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
बालक एकल अंडर-18 वर्ग में आर्यन विंडलास ने रजत सिंह को 5-0 से, मंजीत सिंह ने अनुव्रत ठुकलान को 5-1 से और अनिरुद्ध भाटिया ने प्रतीज्ञ जायसवाल को 5-0 से हराकर क्वाटर फाइनल में पहुंचे। बालिका अंडर-18 एकल वर्ग में रिया भाटिया ने रिषिता अरोड़ा को 5-0 से हराकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचीं। बालिका ओपन एकल वर्ग में रिया भाटिया ने दिव्यानी नैथानी को 5-0 के अंतर से हराकर अगल दौर में पहुंचीं।