फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक में दिखा दुनिया का पाखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

वेल्हम गर्ल्स स्कूल के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने नाटक का मंचन कर दुनिया के पाखंड को प्रस्तुत किया। इसके अलावा स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के सैकड़ों पूर्व छात्राओं ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्कूल बोर्ड की गवर्नर विनीता बाली ने किया। उन्होंने स्कूल द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खेल एक अमूल्य व्यायाम है। जिससे मनुष्य जिंदगीभर स्वस्थ और मानसिक रूप से फिट रहता है। नाटक में छात्राओं ने वर्तमान राजनीति का परिदृश्य प्रस्तुत किया। नाटक में दर्शाया गया कि अपने स्वार्थ के लिए जनप्रतिनिधि किस प्रकार अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करतेे हैं। इस मौके पर दौड़, कराटे समेत एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अंत में प्रतियोगिताओं के विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा ‘विकल्प और करियर’ विषय पर आयोजित परामर्श सत्र का आयोजन हुआ। चर्चा के दौरान लखनऊ कैरियर स्टडीज संस्थान की संस्थापक व निदेशक डॉ. अमृता दास ने आठवीं और दसवीं के छात्राओं और उनके अभिभावक को बेहतर विकल्प चुनने के विकल्प सुझाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें