फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूके पुलिस ने कैंट ब्लूज को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

लेट काका मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में यूके पुलिस, गोरखा राइफल व सुंदरवाला ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर पूरे अंक हासिल किए। वहीं, एक अन्य मुकाबला सीटी यंग और एक्सोडस के बीच ड्रा पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

पवेलियन ग्राउंड पर बृहस्पतिवार को लीग के आधार पर चार मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला यूके पुलिस और कैंट ब्लूज के बीच खेला गया। मुकाबले में यूके पुलिस का पलड़ा भारी रहा। पूरे मैच में यूके पुलिस के खिलाड़ियों ने छह गोल दागे। वहीं कैंट ब्लूज की टीम गोल करने में नाकाम रही। मैच पर यूके पुलिस ने 6-0 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच गोरखा राइफल और चंद्रबनी के बीच हुआ। मुकाबले में गोरखा राइफल की टीम ने पहले हॉफ में ही तीन गोल कर बढ़त बना ली। टीम ने बढ़त अंत तक कायम रखी और चंद्रबनी को 3-0 से हरा दिया। तीसरा मुकाबला सुंदरवाला और दून स्टार के बीच हुआ। इस मैच को सुंदरवाला ने 1-0 से जीत लिया। वहीं, चौथा मुकाबला सीटी यंग और एक्सोडस के बीच खेला गया। मुकाबले में दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल दिखाया। अंत में मुकाबला 0-0 पर समाप्त हुआ। मैच में दोनों टीमों को बराबर अंक दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें