फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरकाशी की घटना से विवि के छात्रों में उबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तरकाशी के डूंडा ब्लाक मेें नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद की गई हत्या की घटना से गढ़वाल विवि के छात्रों में उबाल है। अभाविप ने आरोपियों का पुतला फूंक आक्रोश जताया तो वहीं आइसा और जय हो छात्र संगठन ने शहर के मुख्य मार्गों पर प्रतिरोध रैली निकाली। विवि के छात्रों ने आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग भी की है। छात्र संगठनों ने बाहरी लोगों का सत्यापन किए जाने की बात भी कही।
विज्ञापन

रविवार को अभाविप कार्यकर्ताओं ने स्थानीय गोलापार्क में घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। अभाविप के प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी ने कहा कि नाबालिग के साथ गैंगरेप कर हत्या किया जाना जघन्य अपराध है। इस अपराध को अंजाम देने वाले समाज के लिए खतरा हैं। अभाविप कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की है। अभाविप कार्यकर्ता विनीत पोश्ती अंकुर रौथाण, ऋतांशु कंडारी, कुलदीप चौहान, अरुण नेगी, शुभम गोस्वामी, संदीप राणा, ऋषभ आदि ने विरोध स्वरूप आरोपियों का पुतला फूंका। वहीं उक्त घटना के विरोध में आइसा छात्र संगठन ने शहर के मुख्य मार्गों पर प्रतिरोध रैली निकाली। संगठन के कपूर सिंह, अंकित उछोली, अतुल सती, अमन रावत, शिवानी पांडेय, कपूर सिंह, पूनमस शैलजा, कविता आदि ने आक्रोश जताते हुए आरोपियों को फांसी देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें