फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका इंटर कॉलेज में बनेगी स्मार्ट लाइब्रेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

दून में प्रस्तावित स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत राजपुर रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में स्मार्ट लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। इससे छात्राओं को कई तरह की अत्याधुनिक सुविधाओं और सेवाओं का लाभ मिलेगा। इसके अलावा दून पुस्तकालय को भी स्मार्ट बनाया जाएगा।
शुक्रवार को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में बनने वाली स्मार्ट लाइब्रेरी में छात्राओं को विजुवलाइजर, इंटर एक्टिव व्हाइट बोर्ड, डिजिटल पोडियम, पीए सिस्टम, वाई-फाई, सीसीटीवी सर्विलांस, बायोमैट्रिक उपस्थिति, रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा विद्यालय की बाहरी और भीतरी दीवारों पर चित्रकारी कर उन्हें आकर्षक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने परेड मैदान स्थित दून पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। लोनिवि और पीएमसी अधिकारियों के साथ पहुंचे डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि पुस्तकालय के मौजूदा भवन की रेट्रोफिटिंग की जाएगी। नवीनीकरण के बाद रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन, सीसीटीवी, वाईफाई जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें