फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सृष्टि मुख्यमंत्री और नमन जोशी बने विधानसभा अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देहरादून। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग, प्लान इंडिया और भुवनेश्वरी महिला आश्रम की पहल पर तीन साल तक चलने वाली बाल विधानसभा का गठन सोमवार को एक निजी होटल में विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की मौजूदगी में किया गया। इसमें सृष्टि गोस्वामी मुख्यमंत्री, नमन जोशी विधानसभा अध्यक्ष और आसिफ हसन नेता प्रतिपक्ष चुने गए। इसके अलावा चार मंत्रियों को मंत्री पद सौंपा गया।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने नवनिर्वाचित बाल मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों को विधानसभा के कार्य और दायित्व की जानकारी दी। उन्होंने बाल विधानसभा को मुख्य विधानसभा में भी सम्मिलित किए जाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बाल विधानसभा के माध्यम से प्रदेश के बच्चों की समस्याओं को दूर करने के लिए काम किया जाएगा। बाल विधानसभा के माध्यम से प्रदेश के बच्चों को लोकतंत्र की जानकारी होगी और वे एक महत्वपूर्ण मतदाता होने के साथ ही जागरूक नागरिक बनेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सचिव विनोद प्रसाद रतूड़ी, परियोजना प्रबंधक गिरीश डिमरी, गोपाल थपलियाल, संस्था के प्रबंधक सुरेश बलोदी, आश्रम के सचिव ज्ञान सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएम समेत चार मंत्री आज लेंगे शपथ
नवनिर्वाचित बाल मुख्यमंत्री समेत चार कैबिनेट मंत्री मंगलवार को शपथ ग्रहण लेंगे। इस दौरान प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों के बाल विधायक भी मौजूद रहेंगे।
इन्हें मिला मंत्री पद
कुमकुम पंत बाल गृह मंत्री, प्रियंका बाल महिला एवं बाल विकास मंत्री, नितिन मेहता बाल शिक्षा, खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री, भरत सिंह बाल आपदा प्रबंधन एवं समाज कल्याण मंत्री
उत्तराखंड की विधानसभा का माहौल सबसे अच्छा
बाल विधानसभा गठन के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि देश की अन्य विधानसभा सत्रों के दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच अक्सर माहौल खराब रहता है, लेकिन उत्तराखंड विधानसभा का सत्र शांति से संपन्न होता है।
---
प्रदेश के बच्चों की समस्याओं को दूर करने के लिए काम किया जाएगा। आज के समय में बच्चों के अधिकारों और कानूनों को ताक पर रख कर राज्य के बच्चों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रदेश में रोजगार बढ़ाने के लिए शिक्षा पर सरकार की नजर रहेगी। युवाआें को नशे की पहुंच से दूर रखने पर भी सरकार की नजर रहेगी। साथ ही महिलाओं को समाज में समान रूप से विकास करने पर भी सरकार का जोर रहेगा।
विज्ञापन

सृष्टि गोस्वामी, बाल मुख्यमंत्री
---
नवनिर्वाचित बाल मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट मंत्रीयों को हार्दिक शुभकामनाएं। सरकार की हर गतिविधियों पर हमारी नजर रहेगी। प्रदेश की जनता के विकास के लिए किए जाने वाले हर कामों पर विपक्ष को पूरा सहयोग रहेगा, लेकिन भ्रष्टाचार और गलत नीतियों का विरोध करने के लिए विपक्ष हमेशा तैयार रहेगा।
आसिफ हसन, बाल नेता प्रतिपक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें