फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास् थ्य विभाग में फार्मासस्टों, स्टाफ नर्स के सभी स् थानांतरण निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के विरोध के बाद स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में स्थानांतरित किए गए सभी फार्मेसिस्टों और स्टाफ नर्स के स्थानांतरण स्थगित कर दिए हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अर्चना श्रीवास्तव के अनुसार स्थानांतरण प्रक्रिया में कई त्रुटियां थीं। इसके चलते स्थानांतरण फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं। अब नए सिरे से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें, बीते दिनों स्वास्थ विभाग में डिप्लोमा फार्मेसिस्टों और स्टाफ नर्स के बड़े पैमाने पर तबादले हुए थे। तबादलों के विरोध में डिप्लोमा फार्मेसिस्ट व स्टाफ नर्स लामबंद थे। एसोसिएशन ने परिधि में न आने वाले कर्मचारियों को स्थानांतरित करने, 55 साल से अधिक कर्मियों के स्थानांतरण में प्रावधान की अनदेखी समेत कई बिंदुओं के मुद्दे उठाए थे। इसके अलावा स्थानांतरण में कर्मचारियों से 10 विकल्पों के प्रावधान के अनदेखी का मुद्दा उठा जा रहा था। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने सोमवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वार्ता के बाद स्थानांतरण स्थगित करने का आदेश जारी किया है। वार्ता मेें प्रांतीय अध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार, प्रांतीय महामंत्री आरएस ऐरी, जिला अध्यक्ष सुधा कुकरेती समेत तमाम पदाधिकारी शामिल थे। स्थानांतरण निरस्त होने के बाद डिप्लोमा फार्मेसिस्ट व स्टाफ नर्स संवर्ग के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें