फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 साल बाद मिलेंगे आईएमए से पासआउट हुए अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
50 साल बाद मिलेंगे आईएमए से पासआउट हुए अफसर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से 50 साल पहले पासआउट हुए 140 अफसर बुधवार को एक बार फिर मिलेंगे। उन्हें आईएमए के कमांडेंट जनरल एसके झा सम्मानित करेंगे। अगले दिन वार मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
मंगलवार को उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष से. ब्रिगेडियर आरएस रावत ने अपने कार्यालय पर पत्रकारों को बताया कि आईएमए में बुधवार से तीन दिवसीय गोल्डन जुबली कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 50 साल पहले पासआउट हुए अफसर शामिल होंगे। उन्हें कमांडेंट जनरल एसके झा सम्मानित करेंगे। बताया कि 1968 बैच के पासआउट जेंटलमैन कैडेट्स कार्यक्रम को लेकर उत्साहित हैं। बुधवार को सभी अपने परिवार के साथ आईएमए पहुंचेंगे। रात को आईएमए परिसर में सामूहिक भोज एवं म्यूजिकल इवनिंग कार्यक्रम होगा। बृहस्पतिवार को पूर्व सैन्य अफसर वार मेमोरियल पर जाएंगे और शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। जबकि तीसरे दिन अन्य कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अफसरों के रिकॉर्ड को रखा जाएगा सामने
सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर आरएस रावत ने बताया वर्ष 1968 में जब कैडेट ट्रेनिंग ले रहे थे। उस दौरान प्रशिक्षकों ने सभी कैडेट्स के बारे में कुछ न कुछ लिखा था। इस रिकॉर्ड को भी पूर्व अफसरों के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें