फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून की बेटियों ने मध्य प्रदेश को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

कासिगा स्कूल मैदान में आयोजित प्रथम मयवंती बत्ता मेमोरियल ऑल इंडिया गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दून इलेवन ने मध्य प्रदेश की टीम को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। दून इलेवन के लिए शोभा सिंह (123) और कंचन (75) रन ने 231 रन की अटूट साझेदारी दी। वहीं, दूसरे मैच में राजस्थान की टीम ने उत्तर प्रदेश की टीम को छह विकेट से शिकस्त दी।
उत्तराखंड यूथ 20-20 और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से चल रहे टूर्नामेंट में दून इलेवन की कप्तान दीपिका कैंत्यूरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनर शोभा सिंह और कंचन की आतिशी पारी की बदौलत दून की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में बगैर विकेट खोए 231 रन बनाए। शोभा ने जहां 67 गेंदों पर 16 चौके और एक छक्के की बदौलत ताबड़तोड़ 123 रन बनाए। वहीं, कंचन ने सात चौकों की बदौलत 56 गेंदों पर 75 रन की शानदार पारी खेली। 232 रनों के विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी मध्य प्रदेश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर कविता बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गई। इसके बाद साक्षी (4), श्वेता (2), प्रज्ञा, साहना, रीता शून्य के स्कोर पर आउट हो गईं। गुंजन (17) और हर्षिता (10) ने टीम को संभालने का प्रयास किया, लेकिन पूरी टीम 70 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दून की टीम के लिए कंचन, शोभा और ममता ने दो-दो विकेट झटके। जबकि पूजा, दीपिका और ज्योति ने एक-एक विकेट लिया। उधर, दूसरा मैच उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बीच खेला गया। उत्तर प्रदेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। लेकिन, टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दोनों ओपनर 19 रनों के योग पर पवेलियन लौट आईं। केवल आरती (37) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सकीं। टीम 92 रन पर ऑलआउट हो गई। राजस्थान के लिए नीतू जोशी ने तीन, अक्षिता ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में राजस्थान की टीम ने चार विकेट खोकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें