फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: ड्यूटी से वापस लौट रहे पीएसी के प्लाटून कमांडर की सड़क हादसे में मौत

Mon, 28 May 2018 11:48 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विनोद कुमार
विज्ञापन

पंतनगर एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात 31-पीएसी के प्लाटून कमांडर की बाइक को दिनेशपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


मूलरूप से ग्राम देवल तहसील किमनी जिला चमोली निवासी विनोद कुमार (54) पुत्र स्व. दीवानीराम रुद्रपुर 31-पीएसी में प्लाटून कमांडर के पद पर थे। वह पीएसी-46 में मिले सरकारी आवास में परिवार के साथ रहते थे। कुछ समय से विनोद कुमार को पंतनगर एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात किया गया था। सोमवार सुबह विनोद रोजाना की तरह बाइक (यूके06/यू/2111) से पंतनगर ड्यूटी के लिए जा रहे थे।

दिनेशपुर मोड़ के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से विनोद को जिला अस्पताल लाया गया, यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मंगलवार को उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।
विज्ञापन


मृतक विनोद अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। विनोद की मौत की सूचना पर पीएसी के तमाम अधिकारी और कर्मचारी उनके परिवार को ढाढ़स बंधाने उनके आवास पर पहुंचे। मृतक के छोटे भाई प्रदीप कुमार पुलिस विजिलेंस विभाग हल्द्वानी में हेड कांस्टेबल हैं और सबसे छोटे भाई कुलदीप कुमार पुलिस मुख्यालय देहरादून में फायर सर्विस आफिसर के पद पर तैनात हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें