फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदगाह और मंदिर के पास ठेके का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

सुभाषनगर, क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में ईदगाह और मंदिर के पास शराब का ठेका खोले जाने पर स्थानीय लोगों ने सख्त नाराजगी जताई है। ठेका हटाने के लिए लोग मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन

सुभाषनगर क्षेत्र में कुछ समय पहले ही शराब ठेका खोला गया है। शराब के ठेके पास ही ईदगाह और मंदिर है। इसके चलते स्थानीय लोग शुरू से ही ऐतराज जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों के पास ठेका खोला जाना पूरी तरह गलत है। इसके अलावा पास में स्कूल भी है। इससे जहां एक ओर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ हो रहा है। वहीं छोटे बच्चों और महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। शराब का ठेका न हटाए जाने पर पार्षद सुनील कुमार, रियाज, असलम, मुकेश आदि ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें