फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसी प्रसाद पंचोली ने जीती 100 मीटर रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसी प्रसाद पंचोली ने जीती 100 मीटर दौड़
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
सचिवालय एथलेटिक्स एवं फिटनेस क्लब की ओर से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में सचिवालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अपर सचिव देवेंद्र पालीवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
पुरुष की 40 से कम आयु वर्ग में आयोजित 100 मीटर दौड़ तुलसी प्रसाद पंचोली ने जीती। दूसरे स्थान पर दिनेश सिंह रहे। महिला वर्ग में 35 से कम आयु में रजनीश पहले और चंपा कोरंगा दूसरे स्थान पर रहीं। महिला वर्ग 35 से 50 आयु वर्ग में सविता नेगी पहले और पूजा नेगी दूसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ के 40 से कम आयु वर्ग में तुलसी पंचोली पहले और दिनेश सिंह दूसरे स्थान पर रहे। 40 से 50 आयु वर्ग में संजय थापा पहले और अनुनय चंदोला दूसरे स्थान पर रहे। आठ सौ मीटर दौड़ में आरपी जोशी ने जीती। दीपक बिष्ट दूसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट में अंकित कुमार पहले और दीपक बिष्ट दूसरे स्थान पर रहे। चक्का फेंक में हेमंत पहले और अंकित कुमार दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष गिरधर सिंह भाकुनी, उपाध्यक्ष सतीश चंद्र सती, संयुक्त सचिव ललित अग्रवाल, मगन राणा, खिलाप सिंह बिष्ट, राजेंद्र तिवारी, नीरज मल्ल, ज्योति सागर, ममता पांडे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें