फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक के जरिए करें विजिलेंस से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

अब भ्रष्टाचार से जुड़े किसी भी मामले की शिकायत फेसबुक के जरिए विजिलेंस से की जा सकेगी। आम लोगों तक पहुंचने के लिए विजिलेंस ने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को चुना है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर और विजिलेंस की वेबसाइट के जरिये भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) देहरादून की टीम ने सतर्कता निदेशालय में कार्यशाला आयोजित की। सीबीआई अधिकारियों ने ट्रैप और आय से अधिक संपत्तियों के मामले की जांच के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में जानकारी दी। साथ ही विवेचना के दौरान ध्यान रखने वाली बातों और इस दौरान आने वाली दिक्कतों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की पैरवी के दौरान कुछ सामान्य सबूतों और साक्ष्यों का संकलन फायदेमंद साबित होता है।
विज्ञापन

विजिलेंस के निदेशक राम सिंह मीणा ने बताया कि फेसबुक पर ‘फाइट अगेंस्ट करप्शन उत्तराखंड’ पेज के जरिये लोग भ्रष्टाचार से जुड़ी अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 18001806666 और हेल्प लाइन नंबर 9456592300 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। कार्यशाला में एसपी मुख्यालय सेंथिल अबुदई कृष्ण राज, सीबीसीआई के अभियोजन अधिकारीए अभिषेक अरोड़ा, निरीक्षक एसएस मुयाल, तेज प्रकाश देवरानी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

...........................
विवेचनाओं की समीक्षा की
देहरादून।
अपराध अनुसंधान विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक राम सिंह मीणा ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में हल्द्वानी और देहरादून में चल रही विवेचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विवेचनाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही वैज्ञानिक तरीके अपनाने और लंबित विवेचनाओं का तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें