फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी हल्की बारिश का अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

राजधानी दून समेत आस-पास के क्षेत्रों में मंगलवार को झमाझम बारिश हुई। शाम को करीब एक घंटे तक बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। वहीं, मौसम विभाग ने आज भी हल्की बारिश का अनुमान जताया है।
मंगलवार को राजधानी दून समेत आसपास के क्षेत्रों में दिनभर मौसम सामान्य बना रहा। हालांकि शाम के वक्त एकाएक आसमान बादलों से घिर गया। काफी देर तक तेज हवाएं चलती रही। शाम करीब पांच बजे ज्यादातर इलाकों में बारिश शुरू हो गई, जो काफी देर तक चलती रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत भी मिली। देर रात तक ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश जारी रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, आज भी राजधानी देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, दून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ ही तेज अंधड़ चलने और ओले गिरने का भी अनुमान जताया गया है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि ज्यादातर इलाकों में एक या दो दौर की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

................................
गेहूं की फसल को नुकसान
सोमवार और मंगलवार को बारिश राहत के साथ आफत लेकर बरसी। एक ओर जहां बारिश से मौसम सुहावना हो गया, वहीं पूरी तरह से पक चुकी गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचा। ग्रामीण इलाकों बालावाला, रायवाला, मेहूंवाला, डोईवाला, मोहकमपुर, आरकेडिया, बंजारावाला समेत कई इलाकों में फसल को नुकसान पहुंचा है। जिससे किसानों की चिंता भी बढ़ गई। उनका कहना है कि लगातार बारिश जारी रही तो गेहूं की फसल पूरी बर्बाद हो जाएगी।
.......................................

तापमान
अधिकतम- 28
न्यूनतम- 17

सूर्योदय- सुबह 5.56 बजे
सूर्यास्त- शाम 6.43 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें