फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कार पाकर खिले वेंडरों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

अमर उजाला प्रगति के हमराही का रविवार को लक्की ड्रा निकाला गया। प्रथम पुरस्कार विजेता समाचार पत्र वितरक को 5100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। जबकि द्वितीय पुरस्कार जीतने वाले तीन विजेताओं को 2100-2100 रुपये का पुरस्कार मिला। वहीं, 10 वितरकों को 1100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा अन्य लोगों को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

अमर उजाला कार्यालय में एजेंट पलटन बाजार रामबोध शुक्ला और नेहरू कॉलोनी राजीव बजाज ने प्रगति के हमराही का लक्की ड्रा निकाला। जिसमें घंटाघर सेंटर के वितरक राजेश कुमार को प्रथम पुरस्कार मिला। उन्हें 5100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। तीन वेंडरों को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार पाने वालों में पवन पाल घंटाघर, कन्हैया पलटन बाजार और ललित आहूजा मंडी सेंटर शामिल थे, उन्हें 2100-2100 रुपये की नगद धनराशि दी गई। 10 वेंडरों को 1100-1100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। जबकि शेष प्रतिभागियों को 100-100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर पलटन बाजार सेंटर से विजय गुप्ता, हरप्रीत, रमेश, रामनिवास दुबे पहुंचे थे। मंडी सेंटर से कमल राणा, ललित आहूजा, भगत भंडारी, बीएस रावत तथा नेहरू कॉलोनी सेंटर से अतुल शर्मा, बीआर भट्ट, अनुराग जोशी, दिनेश, प्रदीप आदि वितरक पहुंचे। उन्होंने अमर उजाला प्रगति के हमराही के लिए अमर उजाला प्रबंधन का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें