फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में नियुक्त कराएं फायर अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक (फायर) जीएस मार्तोलिया ने बड़े शापिंग मॉल, अस्पतालों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फायर अधिकारी की नियुक्ति को अनिवार्य करने निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने वाले संचालकों के खिलाफ फायर एक्ट में कार्रवाई की जाए। उन्हाेंने आग से बचाव के लिए नियमित रूप से जागरुकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को उन्होंने जिला अग्निशमन अधिकारी कार्यालय में फायर सीजन की तैयारियों की समीक्षा की। आईजी ने कहा कि अप्रैल माह से फायर सीजन शुरू होने वाला है। लिहाजा अभी से पूरी तैयारी कर ली जाए। यदि संसाधन कम हैं तो उन्हें पूरा किया जाए। उन्हाेंने ऑनलाइन एनओसी की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी ली। जीएस मार्तोलिया ने बताया कि फायर एक्ट भी तैयार हो गया है। लिहाजा अब फायर के मानकाें का सख्ती से पालन कराया जाए। नियमित रूप से बड़े प्रतिष्ठानों में चेकिंग कर यह सुनिश्चित किया जाए कि वहां फायर उपकरण काम कर रहे हैं या नहीं। इस अवसर पर उन्हाेंने अग्नि सेवा सप्ताह में पहले तीन स्थानों पर रहे मुख्य अग्निशमन अधिकारी देहरादून संदीप राणा, ऊधमसिंह नगर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर और हरिद्वार के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र सिंह को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें