फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर कांड : नैनीताल डीएम ने भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

भाजपा मुख्यालय में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के जनता दरबार में ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे के जहर खाकर खुदकुशी करने के मामले में नैनीताल के डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच कर रहे एडीएम वित्त देहरादून को अपनी जांच रिपोर्ट भेज दी है। एडीएम ने नैनीताल प्रशासन से घटना से जुड़े तथ्यों पर रिपोर्ट मांगी थी। वहीं, मामले में पुलिस ने अभी तक अपनी रिपोर्ट नहीं दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हल्द्वानी निवासी ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे ने कुछ दिन पहले भाजपा मुख्यालय में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के जनता दरबार में जहर खा लिया था। गंभीर हालत में प्रकाश पांडे को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई थी। मामला गरमाने पर शासन ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए थे। मजिस्ट्रेटी जांच कर रहे देहरादून के अपर जिलाधिकारी वित्त वीर सिंह बुदियाल पहले ही मैक्स, दून अस्पताल और भाजपा मुख्यालय पहुंचकर संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर चुके हैं। अपर जिलाधिकारी ने इस मामले में पुलिस और नैनीताल प्रशासन से भी घटना से जुड़े तथ्यों को लेकर रिपोर्ट मांगी थी। नैनीताल डीएम दीपेंद्र चौधरी ने अपनी जांच रिपोर्ट एडीएम को भेज दी है, जबकि पुलिस की ओर से अभी रिपोर्ट नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें