फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बुजुर्गों को मुफ्त पार्किंग उपलब्ध कराएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

ट्रैफिक निदेशालय गणतंत्र दिवस से बुजुर्गों को मुफ्त पार्किंग उपलब्ध कराने की तैयारी में है। एमडीडीए पार्किंग के अलावा व्यवसायिक माल में यह सुविधा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है। निदेशालय की टीम इसके लिए सहमति बनाने में जुटी है।
विज्ञापन

निदेशालय ने महिलाओं के बाद अब बुजुर्गों को मुफ्त पार्किंग उपलब्ध कराने की कार्ययोजना बनाई है। पहले चरण में एमडीडीए पार्किंग में बुजुर्गों के लिए एक स्थान का चुनाव किया गया है, जहां पर 10 से 20 वाहन पार्क किए जा सकते है। इसके अलावा व्यवसायिक माल में भी बुजुर्गों के लिए मुफ्त पार्किंग का प्रस्ताव है, इसके लिए माल संचालकों से बातचीत की जा रही है। डीआईजी यातायात केवल खुराना के मुताबिक एमडीडीए पार्किंग में बुजुर्गों के लिए 26 जनवरी को मुफ्त पार्किंग शुरू कर दी जाएगी। अगले चरण में व्यवसायिक माल में यह व्यवस्था होगी। हर पार्किंग में बुजुर्गों के लिए एक हिस्सा आरक्षित किया जाएगा। बता दें कि ट्रैफिक निदेशालय पहले महिलाआें के दो मुफ्त पार्किंग उपलब्ध करा चुका है। इनमें से एक घंटाघर तो दूसरी बल्लूपुर चौक पर संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें