जमकर किया भंगड़ा और गिद्दा
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर।
शहर में ढोल की थाप पर भंगड़ा और गिद्दा के साथ शनिवार को लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई। जलती हुई लकड़ियों के ढेर के चारों और नाचते लोगों ने रेवड़ी और मूंगफली की आहुति देकर मन्नत मांगी। एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। गुरुद्वारे में जहां शबद-कीर्तन किया गया। लोहड़ी के बाद श्रद्धालुओं को भुने मक्के के दाने, रेवड़ी, तिल के लड्डू का प्रसाद बांटा गया।
शाम होते ही पछवादून के विभिन्न इलाकों में लोहड़ी की रौनक रही। लोहड़ी मनाने के लिए शनिवार को लोग उमड़ पड़े। लोगों ने सुंदर मुंदरिये ओए... तेरा कौन विचारा होए..., दूल्ला पट्टी वाला होए, दूल्हे तीहि ब्याई सेर शक्कर पाई... किन-किन चूरी कुट्टी... आदि गानों के बीच शाम को तमाम इलाकों में लोहड़ी मनाई गई। खुशी में झूम रहे लोगों ने लोहड़ी में मूंगफली, मक्के, रेवड़ी, गजक और तिल एक दूसरे बांटे।
चकराता में भी धूमधाम से मनी लोहड़ी
चकराता। छावनी बाजार क्षेत्र में भी धूमधाम से लोहड़ी मनाई गई। सिख समाज ने गुरुद्वारा सिंह सभा एमईएस लाइन और चौक बाजार स्थित गुरुद्वारे में अरदास कर लोहड़ी जलाई। इस मौके पर तीर्थ कुकरेजा, गुरचरण कुकरेजा, हरमोहन आनंद, गुलजारी लाल, दलजीत सिंह नागपाल, रविंद्र पाल सिंह, मनीष, अंकित, आशीष, राजू जायसवाल आदि मौजूद रहे।
भाकियू ने भी मनाया लोहड़ी पर्व
विकासनगर। भाकियू (टिकैत) कार्यकर्ताओं ने भी शनिवार को धूमधाम से लोहड़ी मनाई। संगठन के विकासनगर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संदीप दुबे ने लोहड़ी के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विष्णु दुबे, पंजाब सिंह मजीठिया, कामिल खान, विमल तोमर, परमजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, जोगिंदर सिंह, सचिन कश्यप, राशिद, प्रवीण, हेमलता, मनमोहन सिंह, दिनेश प्रजापति, साहिल पठान आदि मौजूद रहे।