श्रीनगर। गुरुरामराय की छात्रा सिमरन पुरी को बॉलीवुड में काम करने का ऑफर मिला है। सिमरन ने डेलीवुड फैशन प्रतियोगिता में बेस्ट ड्रेसअप, बेस्ट स्माइल और फर्स्ट रनर अप मिस उत्तराखंड का खिताब भी अपने नाम किया था।
कमलेश्वर निवासी अरुण पुरी व नीलम पुरी की बेटी सिमरन पुरी को बचपन से ही फैशन व एक्टिंग का शौक था। सिमरन के शौक ने ही उसे 30 जून को दिल्ली में आयोजित डेलीवुड फैशन प्रतियोगिता में तीन खिताब दिलाए। सिमरन की प्रतिभा को देखकर बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक व राइटर संजय साक्षी ने उन्हें अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया है। संजय ने साइलेंट स्टैप फिल्म का निर्देशन किया था। गुरुराम राय पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा सिमरन को फैशन ब्लॉग लिखने का शौक है। सिमरन ने बताया कि इस साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। सिमरन की मां नीलम पुरी ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनकी बेटी बॉलीवुड में नाम कमाएं। ब्यूरो