फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया निर्माण पर लोनिवि दफ्तर पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। पुरानी टिहरी रोड पर निर्माणाधीन पुलिया निर्माण में मानकों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने लोनिवि दफ्तर पर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने निर्माण कार्य बंद कर अब तक हुए कार्यों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। बाद में लोनिवि के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर निर्माण कार्य में प्रयुक्त हो रही जंग लगे सरिया को हटवा दिया।
विज्ञापन

पुरानी टिहरी रोड पर निर्माणाधीन पार्किंग के निकट लोनिवि नारदाना के लिए पुलिया निर्माण करवा रहा है। लोगों का आरोप है कि पुलिया में मानकों की अनदेखी की जा रही है। कहा कि मार्ग से टिहरी डैम के लिए बड़े-बड़े ट्रक निर्माण सामग्री लेकर जाते हैं। पुलिया पर घटिया निर्माण होने से कभी भी हादसा हो सकता है। निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर लोगों ने पहले काम बंद करवाया। उसके बाद वे लोनिवि कार्यालय में पहुंचे। निर्माण कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया, जिस पर लोनिवि के ईई विपुल कुमार सैनी ने निर्माण सामग्री की जांच कराई। जांच में सरिया जंग लगा हुआ पाया। इस पर ईई सैनी ने ठेकेदार से जंक लगा सरिया हटवा दिया, तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। हंगामा करने वालों में अजय रावत, वीरेंद्र सेमवाल, रघुवीर रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें