फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक उत्थान से जुडे़ं सक्षम व्यक्ति : राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

अगर आप सक्षम हैं तो आपको सामाजिक उत्थान से जुड़ना चाहिए। लोगों में सेवा भाव के साथ ही संवेदना भी आवश्यक है। किसी भी समाज के एक हिस्से के पिछड़ा या अभावग्रस्त होने से संपूर्ण समाज की खुशहाली में अवरोध उत्पन्न होता है। कोई भी समाज तभी खुशहाल रह सकता है जब उसका प्रत्येक व्यक्ति खुशहाल हो।
यह बातें राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने रविवार को नगर निगम के सभागार में सेवा भारती के वार्षिकोत्सव उमंग में कहीं। राज्यपाल ने कहा कि समाज के सशक्त व जागरूक वर्ग को दुर्बल वर्ग की प्रगति के लिए आगे आना होगा। इसके लिए त्याग व परोपकार की भावना का होना आवश्यक है। निर्धन बच्चों को शिक्षा प्रदान करना वास्तव में धरातल स्तर पर समाज का सशक्तीकरण है। हमें विशेषकर बालिकाओं को शिक्षा के माध्यम से सशक्त करने की आवश्यकता है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर देवभूमि उत्तराखंड में रहना सौभाग्य की बात है। यहां की परिश्रमी व साहसी महिलाएं हमारी प्रेरणा की स्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख कृपाशंकर ने कहा कि सेवा भारती समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों को मुख्यधारा में लाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय समाज के डीएनए में सेवा है। देश में आई तमाम प्रकार की प्राकृतिक आपदा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और सेवा भारतीय के कार्यकर्ताओं ने आगे आकर कार्य किए। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सेवा भारतीय द्वारा संचालित वीर सावरकर बाल संस्कार केंद्र, भगत सिंह बाल संस्कार केंद्र, सेवा भारती रुचिपुरा बाल संस्कार केंद्र आदि के बच्चों ने देश भक्ति गीत, राजजात यात्रा व नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. सुनीता प्रभाकर ने कहा कि सेवा भारती के सभी केंद्रों में फाउंडेशन की ओर से मेरी मां स्वस्थ मां अभियान चलाया जाएगा। इसमें महिलाओं के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की जाएगी। सुनीता पांडे व मालिनी जिंदल ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर दून मेडिकल कॉलेज के डॉ. अभय कुमार, उद्योगपति अशोक विंडलास, हरिमोहन लोहिया, लोकेश, सुनील जैन, प्रो. एचसी पुरोहित, डॉ. भालचंद्र, डॉली डबराल, सपना नंदा, रीता गोयल, मंत्री मंजू कटारिया, महेश गर्ग, दीप अग्रवाल, कृष्ण गोपाल मित्तल, नीरज मित्तल, सुनील कुमार, हिमांशु अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें