ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड क्रांति दल (डेमोक्रेटिक) के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को केंद्रीय अध्यक्ष बलबीर सिंह नेगी की अध्यक्षता में अग्रवाल धर्मशाला में हुई। बैठक में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने पर सहमति बनी।
केंद्रीय अध्यक्ष बलवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में जल, जंगल, जमीन की रक्षा को लेकर यूकेडी कार्यकर्ता कटिबद्ध हैं। पार्टी भू-अध्यादेश, लोकायुक्त, पलायन, स्थाई राजधानी जैसे मुद्दों के समर्थन में संघर्ष जारी रखेगी। बैठक में वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की रणनीति तय की गई। साथ ही विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों की नियुक्ति पर सहमति बनी। बैठक में डीपीएस रावत, पीसी जोशी, मंगल सिंह रमोला, संदीप गुप्ता, राजेंद्र उत्तराखंडी, यशवंत नेगी, विनोद सजवान, गिरधारी लाल नैथानी, अनु पंत, सुमन कैंतूरा, राजकिशोर, हरीश भास्कर नेगी, सावित्री, शालिनी, सीमा उप्रेती, इंदु, पुष्पा आदि मौजूद रहीं।