फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉकेटमार और पार्क के मंचन पर बरसी तालिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

आरंभ थिएटर एवं मूवीज की ओर से शनिवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में नाटक ‘पॉकेटमार’ और ‘पार्क’ का मंचन किया गया। पॉकेटमार ने जिंदगी और पार्क ने शिक्षा के सबक का संदेश दिया। नाटक के मचन में कलाकारों ने अपनी कला प्रतिभा से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और जमकर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डीजी अशोक कुमार व विशिष्ट अतिथि पेट्रोल पंप एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष आशीष मित्तल ने शिरकत की। असगर वजाहत के लिखे नाटक पॉकेटमार का मंचन किया गया। नाटक में दर्शाया गया कि कैसे एक पॉकेटमार नाटक देखने के बाद पॉकेटमारी छोड़ देता है और ग्रुप बनाकर नाटक करने लगता है। इसमें उसे किन किन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस नाटक का निर्देशन अतुल विश्नोई ने किया। इसके बाद दूसरी प्रस्तुति के रूप में मानव कौल के लिखे नाटक पार्क का मंचन किया गया। देहरादून के जाने-माने वरिष्ठ थिएटर आर्टिस्ट ज्योति घिल्डियाल द्वारा निर्देशित नाटक में शिक्षक की मुख्य भूमिका दर्शाई गई। नाटक में संजय गुप्ता ने भगवान, कमलजीत ने मुन्ना त्यागी, तरुण ने लालू, संगीता गुप्ता ने अबिदा बेगम, मेघा चटर्जी ने नसरीन, उत्कर्ष ने सिपाही, प्रदीप उनियाल ने पुलिस इंस्पेक्टर और प्रदीप शर्मा ने मैनेजर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें