फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीसीएफ मोनिष अध्यक्ष निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीसीएफ मोनिष अध्यक्ष निर्वाचित
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। भारतीय वन सेवा संघ की ओर से आयोजित तीन दिवसीय आईएफएस मीट-2018 का शनिवार को समापन हो गया। समापन के दिन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव भी हुआ। नवगठित कार्यकारिणी में पीसीसीएफ मोनिष मल्लिक को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया, जबकि वन संरक्षक पीके पात्रो को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवगठित कार्यकारिणी में अन्य पदाधिकारियोें में प्रमुख वन संरक्षक जयराज को संरक्षक, कपिल लाल को उपाध्यक्ष, राजीव धीमान और डीके सिंह को संयुक्त सचिव, धर्म सिंह मीणा को कोषाध्यक्ष और नीतू लक्ष्मी को सांस्कृतिक सचिव निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन

ट्रांजिट हॉस्टल चंद्रबनी में आयोजित कार्यक्रम में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित करने के साथ ही तीन दिवसीय आईएफएस मीट- 2018 का समापन हुआ। चुनाव से पूर्व अधिकारियों ने एक बार फिर समस्याओें पर चर्चा की। बैठक में आईएफएस संवर्ग के अधिकारियोें को उनके अनुभवाें को देखते हुए शासन समेत अन्य विभागों में महत्वपूर्ण पद सौंपे जाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि राज्य में 60 फीसदी से अधिक क्षेत्रफल पर वन हैं। ऐसे में वे तमाम इलाकों में रहने वाले लोगों की समस्याओं से बखूबी वाकिफ हैं। इसलिए वे अधिक बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं। बैठक में इस बात पर भी चर्चा की गई कि आईएफएस संवर्ग के अधिकारियों के उल्लेखनीय कार्यों को सरकार व शासन के संज्ञान में भी लाया जाए। इसके अलावा मीट के दौरान मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं को रोकने, जल संरक्षक योजनाओं को धरातल पर उतारने, विभाग में अधिकारियों-कर्मचारियों की भर्ती, वन संरक्षण, जंगलों में आग लगने की घटनाओं को रोकने समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। आईएफएस मीट के समापन पीसीसीएफ रंजना काला, एपीसीसीएफ डीजेके शर्मा, एपीसीसीएफ डॉ. धनंजय मोहन, सीसीएफ एसपी सुबुद्धि, सीसीएफ आरके मिश्र, मुख्य वन संरक्षक वीके गांगटे, परियोजना निदेशक नीना ग्रेवाल, सीसीएफ राहुल कुमार, सीसीएफ डॉ. पराग मधुकर धकाते सहित बड़ी संख्या में आईएफएस मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें