फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य का पहला जीआइएस सब स्टेशन चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य का पहला जीआइएस सब स्टेशन चालू
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) की ओर से राज्य में पहली बार हर्रावाला आईआईपी में तैयार किया गया 220 केवी गैस इंसुलेटेड सब स्टेशन सोमवार को संचालित कर दिया गया है। पिटकुल के इस सब स्टेशन से यूपीसीएल के 33 केवी के तीन पावर सब स्टेशनोें को बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई है। इसके अलावा पांच नए सभी स्टेशनों को पिटकुल पावर सब स्टेशन से जुड़ने की प्रक्रिया जारी है।
उल्लेखनीय है कि दून के कई इलाकों में बिजली की किल्लत रहती है। जिसके लिए यूपीसीएल की ओर से आठ जगहों पर 33 केवी के पावर सब स्टेशन बनाए गए। इन सब स्टेशनों के लिए बिजली आपूर्ति के लिए पिटकुल की ओर से उच्च क्षमता के सब स्टेशन की जरूरत थी। ऊर्जा सचिव राधिका झा ने बताया कि राजधानी में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए आईआईपी हर्रावाला में 220 केवीए का गैस इंसुलेटेड सर्विस स्टेशन का निर्माण किया गया। सब स्टेशन की क्षमता 100 मेगावाट है। इस सब स्टेशन को 220 केवी ऋषिकेश-झाझरा हाईटेंशन लाइन से ऊर्जीकृत किया गया है। योजना के पहले चरण में 33 केवी मियांवाला सब स्टेशन, 33 केवी आईआईपी सब स्टेशन, व 33 केवी अजबपुर सब स्टेशन को बिजली आपूर्ति की जा रही है। जबकि रायपुर और स्पोर्ट्स कॉलेज जैसे कई सब स्टेशनोें को संस्थानों को जोड़ने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊर्जा सचिव ने बताया कि हर्रावाला 220 केवी सब स्टेशन के संचालित हो जाने की वजह से 132 केवी झाझरा सब स्टेशन पर लोड कम होगा और दून व आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति की जा सकेगी। ऊर्जा सचिव ने बताया कि इसके अलावा राज्य में कई और गैस इंसुलेटेड स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनका निर्माण जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें